Breaking News

जमशेदपुर: परसुडीह थाना अंतर्गत सोपोडेरा मे युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, निष्पक्ष जांच की मांग जमशेदपुर: परसुडीह थाना अंतर्गत सोपोडेरा मे युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, निष्पक्ष जांच की मांग

जमशेदपुर क्राइम: बिष्टुपुर गुरुद्वारा के पास लूट और फायरिंग कांड का पुलिस ने किया खुलासा – SSP पियूष पांडेय एवं CITY SP कुमार शिवाशीष के नेतृत्व में SIT की बड़ी कार्रवाई, पंजाब से मुख्य आरोपी समेत चार गिरफ्तार, ₹10.69 लाख नकद, पिस्टल और इनोवा कार बरामद जमशेदपुर क्राइम: बिष्टुपुर गुरुद्वारा के पास लूट और फायरिंग कांड का पुलिस ने किया खुलासा – SSP पियूष पांडेय एवं CITY SP कुमार शिवाशीष के नेतृत्व में SIT की बड़ी कार्रवाई, पंजाब से मुख्य आरोपी समेत चार गिरफ्तार, ₹10.69 लाख नकद, पिस्टल और इनोवा कार बरामद

24 घंटे बालू का अवैध खनन, हुरलूँग एवं स्वर्णरेखा घाट पर बालू माफियाओं का बोलबाला – माइनिंग विभाग और पुलिस पर उठे सवाल ? 24 घंटे बालू का अवैध खनन, हुरलूँग एवं स्वर्णरेखा घाट पर बालू माफियाओं का बोलबाला – माइनिंग विभाग और पुलिस पर उठे सवाल ?

जमशेदपुर : आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम की समीक्षा बैठक, उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने विभागों को दिए सख्त निर्देश जमशेदपुर : आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम की समीक्षा बैठक, उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने विभागों को दिए सख्त निर्देश

जमशेदपुर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी पहुंचे गुड़ाबांदा प्रखंड के कारलाबेड़ा गांव, सड़क, पेयजल और सिंचाई विकास का दिलाया भरोसा जमशेदपुर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी पहुंचे गुड़ाबांदा प्रखंड के कारलाबेड़ा गांव, सड़क, पेयजल और सिंचाई विकास का दिलाया भरोसा

हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने हेतु पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भाजपा कार्यकर्ताओं को भेंट किया राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा, नागरिकों से घरों में तिरंगा लगाने की अपील की

हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने हेतु पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भाजपा कार्यकर्ताओं को भेंट किया राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा, नागरिकों से घरों में तिरंगा लगाने की अपील की

---Advertisement---
Embedded Image

जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की सफलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुवर दास ने सोमवार को एग्रिको स्थित अपने आवासीय कार्यालय में कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भेंट किया। इस अवसर पर उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के सातों मंडल अध्यक्षों को सम्मानपूर्वक तिरंगा सौंपा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा गया और सभी ने अभियान को जन-जन तक पहुंचाने एवं सफल बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भारत के स्वाभिमान और एकता का प्रतीक है। उन्होंने एक राष्ट्र-एक भावना के तहत सभी झारखंडवासियों एवं जमशेदपुरवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे 13 से 15 अगस्त तक अपने घर, दुकान और फ्लैट पर सम्मानपूर्वक तिरंगा लगाएं। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारे स्वतंत्रता संग्राम की भावना का प्रतीक है और जब पूरा जमशेदपुर, झारखंड व देश तिरंगामय होगा तो देशभक्ति का ज्वार देखने को मिलेगा। साथ ही, घर-घर राष्ट्रीय ध्वज लगाने से खादी ग्रामोद्योग और हमारे बुनकर भाई भी सशक्त होंगे और देश आत्मनिर्भर भारत की दिशा में और मजबूती से आगे बढ़ेगा।

इस अवसर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन यादव, जीवन लाल, पप्पू उपाध्याय, बबलू गोप, विकास शर्मा, सूरज सिंह, युवराज सिंह, रंजीत सिंह समेत कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed